बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में ग्रामीण विकास मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित ग्रामीण विकास मेला में सा-रे-गा-मा की स्टार श्रद्धा दास के कार्यक्रम को लेकर लगाये गये तीन पोस्टरों को शरारती तत्वों ने 22-23 की रात फाड़ डाला.
पोस्टर पर लगाये गये शोमा घोष तथा पूर्णेदु पात्र की तसवीर को काट डाला. उक्त पोस्टर मोटल चौक, श्मशान चौक तथा बाजार में लगाये गये थे. ग्रामीण विकास मेला कमेटी ने इस घिनौनी हरकत की कड़े शब्दों में निंदा की है और इसे कलंकित घटना की संज्ञा दी है.
उप प्रमुख सह कमेटी के सचिव तपन कुमार ओझा ने एक विज्ञप्ति जारी कर घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा है कि मेला कमेटी के कार्यक्रम की सफलता से कुछ लोग घबरा गये हैं और ऐसी ओछी हरकत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह घटना बहरागोड़ा के लिए एक कलंक है.
