सुरक्षाकर्मी हत्याकांड में सरबिल से दो धराये

नोवामुंडी : 17 जनवरी को टिस्को में कार्यरत निजी सुरक्षाकर्मी राज किशोर प्रधान की हत्या में पुलिस को सफलता मिल गयी है. पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी सरबिल गांव से किये जाने की बात सामने आयी है. पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर […]

नोवामुंडी : 17 जनवरी को टिस्को में कार्यरत निजी सुरक्षाकर्मी राज किशोर प्रधान की हत्या में पुलिस को सफलता मिल गयी है. पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी सरबिल गांव से किये जाने की बात सामने आयी है.

पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूरे मामले का उदभेदन करने की तैयारी में है. जांच के बिंदुओं को लेकर अभी आरोपियों के गिरफ्तारी का खुलासा नहीं किया गया है.

टाटा स्टील के माइंस में निजी सुरक्षाकर्मी राजकिशोर की मौत अपराधियों ने डूयटी के दौरान ही कर दी थी. उनका शव कुछ दूर लेकर पत्थर से कुचल दिया गया था ताकि उसकी पहचान नहीं हा सके. इससे पहले 11 दिसंबर को नर्स हत्याकांड का उद्भेदन करने वाली नोवामुंडी के सामने यह हत्या एक चुनौती बन गयी थी. जिसे पुलिस ने हल कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >