इंजीनियरिंग छात्रों ने फूंका वीसी का पुतला

गालूडीह : परीक्षा पास करने के लिए ग्रेस मार्क देने का प्रावधान करने समेत अन्य मांगों को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय पर धरना देने पहुंचे इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों पर किये गये बल प्रयोग एवं पानी के फव्वारे छोड़े जाने के विरोध में बुधवार की शाम में गालूडीह थाना क्षेत्र के चोड़िंदा में स्थित मेरीलैंड इंजीनियरिंग […]

गालूडीह : परीक्षा पास करने के लिए ग्रेस मार्क देने का प्रावधान करने समेत अन्य मांगों को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय पर धरना देने पहुंचे इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों पर किये गये बल प्रयोग एवं पानी के फव्वारे छोड़े जाने के विरोध में बुधवार की शाम में गालूडीह थाना क्षेत्र के चोड़िंदा में स्थित मेरीलैंड इंजीनियरिंग कॉलेज के करीब डेढ़ सौ छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आये.

इंजीनियरिंग के विद्यार्थी जुलूस की शक्ल में गालूडीह बस स्टैंड के समीप पहुंचे और एनएच 33 पर धरना पर बैठ गये. एनएच जाम कर दिया. एनएच के ऊपर ही विद्यार्थियों ने कोल्हान यूनिवर्सिटी के कुलपति का पुतला फूंका और हाय-हाय का नारे लगाते हुए छात्रों पर किये गये बर्बरता पूर्ण कार्रवाई का विरोध जताया.

छात्रों के आंदोलन के कारण करीब 15 मिनट का तक एनएच जाम रहा. इससे एनएच के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इस आंदोलन में मेरीलैंड इंजीनियरिंग कॉलेज के सभी विद्यार्थी छात्र संघ के बैनर तले शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >