घाटशिला : पूर्व उप मुख्यमंत्री सह झारखंड कॉपर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष बिंदास सुधीर दा हंसते-हंसाते और फिर सभी को रुला कर सदा के लिए चले गये. झामुमो को एक सदमा दे गये. अभी 20 दिन पूर्व ही उनके बड़े भाई विमल महतो का श्रद्ध कर्म हुआ था.
लोग उसी गम गम में डूबे थे कि गुरुवार को सुधीर दा खुद भी चले गये. उनके निधन की खबर सुन कर सभी को काठ सा मार गया. जिसने सुना, वह सन्न रह गया. किसी को सहज ही विश्वास नहीं हुआ. सुधीर दा का एक अलग ही अनोखा अंदाज था. गुरुवार को सुधीर दास झारखंड कॉपर मजदूर यूनियन के महासचिव देवी प्रसाद मुखर्जी के बेटे की शादी की पार्टी में आये थे.
आये,वर और वधू के आशीर्वाद दिया. खाना खाया, मिठाई अधिक मिली, तो रामदास सोरेन को दे दिया. बैठ कर लोगों को हंसाया और फिर विधायक रामदास सोरेन तथा विद्युत वरण महतो के साथ बैठ कर गप्पे की, फिर सभी अलग-अलग वाहन से जमशेदपुर के लिए रवाना हुए.
एक बार फिर एनएच 33 की जजर्रता सामने आयी. तीनों अलग-अलग वाहन से मुसाबनी सड़क से कच्ची सड़क होते हुए केंदाडीह की ओर चले, ताकि केंदाडीह में मुसाबनी-जादूगोड़ा सड़क से होकर नरवा होते हुए जमशेदपुर पहुंचा जा सके.
