गालूडीह : गालूडीह आंचलिक मैदान में गुरूवार से टी-10 नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई. एक माह तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का आज मुख्य अतिथि आजसू के घाटशिला विस प्रभारी कान्हू सामंत, विशिष्ठ अतिथि घाटशिला के जिप सदस्य राजू कर्मकार और गालूडीह के थाना प्रभारी योगेंद्र पासवान ने बैलून उड़ा कर उद्घाटन किया.
इसके पूर्व अतिथियों ने मैदान में झंडोत्ताेलन किया फिर गेंदबाजी-बल्लेबाजी कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ करवाया. उद्घाटन समारोह में कान्हू सामंत ने कहा कि आंचलिक क्रिकेट एसोसिएशन प्रति वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कर रही है.
मकसद है ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाना. गांव की प्रतिभाएं भी जिला, स्टेट व देश के लिए खेल सके.समारोह को राजू कर्मकार व योगेंद्र पासवान ने भी संबोधित किया. प्रतियोगिता में 56 टीमों ने भाग लिया है. 16 जनवरी से शुरू इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच 16 फरवरी को फ्लड लाइट में इसी मैदान में खेला जायेगा. विजेता टीम को 15 हजार व उप विजेता टीम को 10 हजार नगद व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया जायेगा.
उद्घाटन पर मुखिया बासंती प्रसाद सिंह, खुदीराम महतो, मुचीराम गिरी, निरंजन मंडल, डॉ सपन महतो, गौरांग भकत, हिरेण चौधरी, विद्युत बनर्जी, साजिद अहमद, श्रवण सिंह, कमेटी के अध्यक्ष रवींद्र महतो, सचिव पंकज दलाई, विश्वजीत, सचिन दास, वैद्यनाथ, लालटू आदि उपस्थित थे.
