अल्ला उह अकबर से गूंजा घाटशिला

घाटशिला : पैंगबर हजरत मोहम्मद का जन्म दिन मंगलवार को मुसलिम समुदाय के लोगों ने ईद मिलादुन नबी के रूप में मनाया. समुदाय के लोगों ने घाटशिला की मुसलिम बस्ती से भव्य जुलूस निकाला. जुलूस में शामिल लोग हाथ में झंडा लिये हुए थे तथा तकवीर अल्ला उह अकबर का नारा लगा रहे थे. जुलूस […]

घाटशिला : पैंगबर हजरत मोहम्मद का जन्म दिन मंगलवार को मुसलिम समुदाय के लोगों ने ईद मिलादुन नबी के रूप में मनाया. समुदाय के लोगों ने घाटशिला की मुसलिम बस्ती से भव्य जुलूस निकाला.

जुलूस में शामिल लोग हाथ में झंडा लिये हुए थे तथा तकवीर अल्ला उह अकबर का नारा लगा रहे थे. जुलूस बस्ती से निकला और मुख्य पथ का परिभ्रमण करते हुए नवाबकोठी पहुंचा. यहां पर फातिहा पढ़ी गयी. साथ ही जुलूस में शामिल लोगों को चाय पिलायी गयी. जुलूस में सैकड़ों लोग शामिल हुए.

फातिहा के बाद नवाबकोठी से जुलूस निकला और मुख्य पथ का परिभ्रमण करते हुए स्टेशन चौक होते हुए मुसलिम बस्ती में जाकर समाप्त हो गया. जुलूस में शामिल लोगों पर ट्रक पर सवार युवा फूलों की वर्षा कर रहे थे.

जुलूस में शामिल लोगों को लंगर भी कराया गया. जुलूस में कारी जमालुद्दीन, कारी सैफुद्दीन, शमशाद खान, परवेज खान, अब्दुल गफ्फार, मो जलील, मीर मुनीर, अब्दुल सामद, मानिक, मो ताहिर, मो शाहजहान, शमशाद खान, साहिद खान, गुड्ड, वसीम, हैदर अली समेत अनेक लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >