मरीज साथ लाते हैं चादर, तकिया व मोमबत्ती

घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल और घाटशिला के एसडीओ अमित कुमार की फटकार के बाद भी उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है. मंगलवार को भी यहां इलाज कराने वाले मरीजों को अपने साथ बेड पर बिछाने के लिए चादर व तकिया साथ लानी पड़ती है. अगर […]

घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल और घाटशिला के एसडीओ अमित कुमार की फटकार के बाद भी उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है.

मंगलवार को भी यहां इलाज कराने वाले मरीजों को अपने साथ बेड पर बिछाने के लिए चादर व तकिया साथ लानी पड़ती है. अगर कोई मरीज रात में बीमार पड़ने के बाद अस्पताल में इलाज कराने आता है तो उसे अपने साथ मोमबत्ती और मच्छरदानी भी लानी पड़ती है.

अस्पताल के शौचालयों की सफाई भी होती या नहीं, कहना मुश्किल है. अस्पताल में इलाजरत मरीज दाहीगोड़ा निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि शौचालय में गंदे वस्त्र पड़े हैं. इससे शौचालय से बदबू फैल रही है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीज अपनी बीमारी ठीक कराने आते हैं. परंतु यहां की बदबू और गंदगी से वे और ज्यादा बीमार पड़ सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >