चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के बड़ामारा गांव में एक ठेका कंपनी द्वारा शाखा केनाल निर्माण के दौरान बिजली ते तीन खंभे टूट गये. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बंद करवा दिया.
हाइवा वाहन से बिजली के तीन खंभे टूट जाने और पांच खंभों के क्षतिग्रस्त होने के कारण टांगाशोली, मुढ़ाल, हरिनिया, चिंगड़ा आदि गांवों में बिजली बाधित हो गयी. आक्रोशित ग्रामीणों ने ठेका कंपनी से खंभा लगाने की मांग की है. ग्रामीणों ने ठेकेदार के कर्मी से कहा कि जब तक खंभा नहीं लगाया जायेगा, तब तक निर्माण काम बंद रहेगा.
इस मौके पर कंपनी के वीरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द खंभों को दुरुस्त करने का प्रयास होगा. इस मौके पर पंसस ईश्वर टुडू, राजा राम मांडी, चुनाराम सोरेन, बाबूलाल सोरेन, विराम मांडी, गुरु चरण हेंब्रम, लखन मुमरू आदि उपस्थित थे.
