मुसाबनी : मुसाबनी थाना में थाना प्रभारी आरसी पाल की अध्यक्षता में शनिवार को त्रिपक्षीय वार्ता हुई. वार्ता में सुरक्षा एजेंसी गोल्डन रे में अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग को लेकर चर्चा हुई. 2009 में सुरक्षा कर्मी वजन मुमरू तथा 2011 में तुलसी कुमार सिंह की मृत्यु हो गयी थी.
गोल्डन रे के सुरक्षा पदाधिकारी आरके साव ने एजेंसी के कर्नल आरएस स्वाग से बात कर मृत सुरक्षा कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने का आश्वासन दिया था. लेकिन आज तक उक्त आश्वासन पूरा नहीं हो पाया. इसी मुद्दे को लेकर थाना में वार्ता हुई. वार्ता में 21 जनवरी को इस मुद्दे पर अगली वार्ता आयोजित कर मामले के समाधान करने का निर्णय लिया गया.
अगली वार्ता में गोल्डन रे सुरक्षा एजेंसी के कर्नल आरएस स्वाग भी उपस्थित रहेंगे. वार्ता में आइआरएल के डीजीएम जीडी वाजपेयी, डॉ नसीम अख्तर, प्रदीप त्रिपाठी, गोल्डन रे सुरक्षा पदाधिकारी आरके साहू, मृत सुरक्षा कर्मी तुलसी सिंह की विधवा सावित्री देवी, वजन मुमरू के भाई पिथो मुमरू, शमशेर खान, स्वपन सिंह, चंद्र बहादुर थापा, मो शमीम आदि उपस्थित थे.
