मुसाबनी : सोहदा के जाहेरडीह टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर रतनुकोचा एवं टुमांगकोचा में भी लगाया गया. श्यामटोला एवं सबर बस्ती में एक सप्ताह में चार सबरों की मौत की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन में स्वास्थ्य विभाग मेडिकल कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच की.
सोहदा में 72 ग्रामीणों की जांच की गयी. इसमें पीएफ पौटीटिव दो तथा पीवी पौजीटिव के एक मरीज पाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोपीनाथ माहली के नेतृत्व में मेडिकल जांच शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच नि:शुल्क दवा दी गयी.
शिविर को सफल बनाने में बेनाशोल की मुखिया सुकुरमनी हेंब्रम, रानी सबरीन, झामुमो नेता गौरांग माहली, एमटीएसएस एन भकत, एमपीडब्ल्यू तपन कुमार घोष, धनंजय सीट, साइबा मुमरू, जनार्धन कुमार, एएनएम पसानी रानी पात्र, सहिया पुनगी मुमरू उपस्थित थे. शिविर में सबर वृद्ध,वृद्धा, पुरूष, महिला, बच्चों ने अपने जांच करायी. रतनुकोचा शिविर में 32 ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच की गयी.
इसमें एक पीएफ पाया गया. एमपीडब्ल्यू बाबूलाल किस्कू, बबलू मुमरू, एएनएम नीला भेंगरा ने ग्रामीणों की जांच की. टुमांगकोचा शिविर में 40 ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच की गयी. एमपीडब्ल्यू कालीचरण सिंह, एएनएम गीता महतो ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवा दिया.
