East Singhbhum News : 75 स्वयंसेवकों को दिया गया प्रशिक्षण

आठ दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का समापन

घाटशिला.

मुसाबनी प्रखंड के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुइलीसुता में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ घाटशिला का आठ दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का समापन हुआ. इसमें 46 प्रशिक्षुओं सहित कुल 75 स्वयंसेवकों ने भाग लिया. वर्ग कार्यवाह भवेश व मुख्य शिक्षक मानिक बारिक रहे. प्रशिक्षण को जिला प्रचारक कौशलेंद्र व सह जिला संघचालक आनंद अग्रवाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. आयोजन में भरत शर्मा, सुमन, मलय महतो, सोमू परिच्छा, क्यान मान, अमृत शर्मा, वीर बहादुर सिंह, गणेश नायर, अमित, केदार पातर, विद्यासागर सीट, संदीप बेरा, अजितेश दास, अमित मदीना, संजीत महतो, विश्वजीत मुंडा, कृष्णा सोरेन, सुमित मार्डी, सुदेव बेसरा, देवानंद सिंह, लखन मार्डी आदि सक्रिय रहे. प्रधानाचार्य दुर्गा पद परिच्छा, विद्या मंदिर परिवार व स्थानीय लोगों ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >