हत्या का कारण लूट में हिस्सेदारी व गिरोह में वर्चस्व

गालूडीह : कुख्यात अपराधी मो मकशूद आलम उर्फ टाटा बूढ़ा के गैंगवार में मारे जाने का मुख्य कारण लूट के समानों में हिस्सेदारी को लेकर विवाद एवं गिरोह में वर्चस्व माना जा रहा है. पुलिस भी लूट में हिस्सेदारी को मुख्य कारण मान रही है. हालांकि पकड़े गये गिरोह के एक सदस्य दिलदार हुसैन की […]

गालूडीह : कुख्यात अपराधी मो मकशूद आलम उर्फ टाटा बूढ़ा के गैंगवार में मारे जाने का मुख्य कारण लूट के समानों में हिस्सेदारी को लेकर विवाद एवं गिरोह में वर्चस्व माना जा रहा है. पुलिस भी लूट में हिस्सेदारी को मुख्य कारण मान रही है. हालांकि पकड़े गये गिरोह के एक सदस्य दिलदार हुसैन की माने तो मकशूद गिरोह के अंदर सबसे दंबग था.

गिरोह के सदस्य घटना को अंजाम देते थे, परंतु हिस्सेदारी सभी को समान रूप से नहीं मिलती थी. इससे हमेशा विवाद होता है. यही कारण है कि आगे चल कर एक अलग गुट बन गया था. इससे मकशूद का टकराव और विवाद होता रहता है. इसके मारे जाने के पीछे गिरोह के अंदर वर्चस्व की जंग भी मानी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >