बहरागोड़ा : जुआ के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल

होटल में धराये 19 को जेल, रंगे हाथ धराये छह को बेल बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में जुआ के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई पर अंगुली उठने लगी है. बंगाल और ओड़िशा में जुआ खेलाने के आरोप में धराये 19 लोगों को जेल भेजने और बरागाड़िया में जुआ (हब्बा-डब्बा) खेलते और खेलवाते धराये छह लोगों को थाने से […]

होटल में धराये 19 को जेल, रंगे हाथ धराये छह को बेल

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में जुआ के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई पर अंगुली उठने लगी है. बंगाल और ओड़िशा में जुआ खेलाने के आरोप में धराये 19 लोगों को जेल भेजने और बरागाड़िया में जुआ (हब्बा-डब्बा) खेलते और खेलवाते धराये छह लोगों को थाने से पीआर बांड पर छोड़ने पर सवाल उठने लगे हैं.
13-14 मार्च की रात पुलिस ने एक मोटल में छापामारी कर 19 लोगों को गिरफ्तार किया था. इसके पास से एक चकरी और रुपये बरामद किये गये थे.
पुलिस के मुताबिक उक्त लोग इस मोटल में रहते थे और बंगाल व ओड़िशा में जुआ खेलवाते थे. पुलिस ने पकड़े गये 19 लोगों व गिरोह के सरगना तापस बेरा के खिलाफ मामला दर्ज किया. 19 लोगों को जेल भेज दिया. 29 मार्च की शाम पुलिस ने बरागाड़िया में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर हब्बा-डब्बा खेलवा रहे व खेल रहे छह लोगों को धर दबोचा. पुलिस ने हब्बा-डब्बा तथा गोटियों को
जब्त किया.
सभी को थाना हाजत में रखा गया. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. बुधवार की सुबह सभी आरोपियों को पीआर बांड भरवा कर थाना से छोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >