महेश को कैसे हुई चेक की संख्या की जानकारी

घाटशिला : मऊभंडार एचसीएल/आइसीसी के 16 लाख 21 हजार 800 रुपये जाली चेकों से निकासी होने के मामले में घाटशिला थाना में महेश राजेंद्र नाथ के नाम से मामला दर्ज हुआ है. महेश रजेंद्र नाथ को आइसीसी कंपनी के चेकों की संख्या जानकारी कैसे हुई, यह जांच का विषय है. आइसीसी कंपनी द्वारा जारी चेक […]

घाटशिला : मऊभंडार एचसीएल/आइसीसी के 16 लाख 21 हजार 800 रुपये जाली चेकों से निकासी होने के मामले में घाटशिला थाना में महेश राजेंद्र नाथ के नाम से मामला दर्ज हुआ है. महेश रजेंद्र नाथ को आइसीसी कंपनी के चेकों की संख्या जानकारी कैसे हुई, यह जांच का विषय है.

आइसीसी कंपनी द्वारा जारी चेक संख्या 32340 डीडीओ, आरडीएटी कोलकाता को जारी किया गया था. उक्त चेक से 1400 की राशि निर्गत करना था, चेक को कंपनी ने जाली करार देते हुए चेक से दो लाख 30 हजार रुपयों की निकासी करने की बात कही है.

आइसीसी पदाधिकारी चुप

इस मामले में आइसीसी के पदाधिकारियों ने चुप्पी साध ली है. आइसीसी कंपनी का कोई भी पदाधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. वहीं पुलिसिया जांच भी नरम पड़ते जा रही है. विदित हो कि तीन दिन पूर्व शनिवार को जाली चेक से गोवा और चेन्नई में कंपनी के रुपयों की निकासी करने का मामला सामने आया था.

इस संबंध में घाटशिला थाना में कंपनी के वित्त विभाग के मुख्य प्रबंधक जोसेफ बिल्लू रोड्रीक्स के बयान पर कांड संख्या 98/2013, दिनांक 14 दिसंबर 13 के तहत महेश रजेंद्र नाथ और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >