चाकुलिया : चाकुलिया के केएनजे स्टेडियम में बुधवार को विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मैच में चाकुलिया की टीम ने घाटशिला ए को 64 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. चाकुलिया के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए चाकुलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 176 रन बनाये. कप्तान आनंद सिंह ने 49 और रोहित महतो ने 40 रनों की तूफानी पारी खेली. घाटशिला ए के भरत ने दो विकेट लिया. जवारी पारी खेलनी उतरी घाटशिला ए की टीम 13.1 ओवर में 112 पर ऑल आउट हो गयी. टीम की ओर से जय शंकर ने 39 रनों की पारी खेली. चाकुलिया के जीतेश ने चार और राहुल ने तीन विकेट प्राप्त किया. मैच में अंपायर राज कुमार सिंह, मो भुटान और प्रशांत महतो ने स्कोरर की भूमिका निभायी.
