5 छात्राएं सीएचसी में भर्ती

डुमरिया : डुमरिया के हाड़दा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं के बीमार होने का सिलसिला जारी है. बुधवार की शाम पांच छात्राओं को उनके परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया है. यहां उनका इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक जिन छात्राओं की तबीयत बिगड़ रही है, उसे स्कूल प्रबंधन परिजनों के […]

डुमरिया : डुमरिया के हाड़दा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं के बीमार होने का सिलसिला जारी है. बुधवार की शाम पांच छात्राओं को उनके परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया है. यहां उनका इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक जिन छात्राओं की तबीयत बिगड़ रही है, उसे स्कूल प्रबंधन परिजनों के साथ घर भेज दे रहा है. छात्राओं के परिजन घर से लाकर अस्पताल में भर्ती करवा रहे हैं. बीमार होने पर रायमुनी सोरेन और अर्चना महतो दो फरवरी को परिजन घर ले गये थे. घर में तबीयत ज्यादा बिगड़ी, तो उन्हें बुधवार को अस्पताल लाया गया.

इधर, सोनामुनी सोरेन, सांबरी टुडू और जेमा तापे की तबीयत बिगड़ने पर बुधवार को उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया. शाम को घर में उनकी स्थिति और बिगड़ी, तो उनके पिता उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया. रायमुनी सोरेन, जेमा तापे, सोनामुनी सोरेन और सांबरी टुडू डायरिया से आक्रांत हैं. वहीं अर्चना महतो को बुखार है.

अस्पताल में भाजपा नेता बसंत मदिना, दिलीप पंडा, सुशील बारिक आदि भी थे. डॉ जीसी सोरेन ने बताया कि छात्राओं की स्थिति में सुधार है. विदित हो कि विगत दिनों विद्यालय की करीब 50 छात्राएं डायरिया से आक्रांत हो गयी थी. इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ. उसके बाद भी छात्राओं के बीमार होने का सिलसिला जारी है. मोबाइल पर वार्डन से संपर्क नहीं होने के कारण उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >