सात माह से मजदूरी का नहीं हुआ भुगतान, भारी रोष

घाटशिला : घाटशिला की बनकांटी पंचायत के झापड़ीशोल में बुधवार को आयोजित योजना बनाओ अभियान की ग्राम सभा में डीआरडीए की निदेशक रंजना मिश्रा के समक्ष पुरुष और महिला मजदूरों ने मनरेगा की पोल खोल दी. मजदूरों ने आरोप लगाया कि मनरेगा के तहत 2.18 लाख की लागत से स्वीकृत तालाब के निर्माण में काम […]

घाटशिला : घाटशिला की बनकांटी पंचायत के झापड़ीशोल में बुधवार को आयोजित योजना बनाओ अभियान की ग्राम सभा में डीआरडीए की निदेशक रंजना मिश्रा के समक्ष पुरुष और महिला मजदूरों ने मनरेगा की पोल खोल दी. मजदूरों ने आरोप लगाया कि मनरेगा के तहत 2.18 लाख की लागत से स्वीकृत तालाब के निर्माण में काम करने वाले मजदूरों को सात माह से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. तालाब भी अधूरा है और काम भी बंद है.

निदेशक ने मजदूरों को आश्वस्त किया किया कि वे मामले की जांच करेंगी और मजदूरी का भुगतान होगा. सीओ सत्यवीर रजक ने मजदूरों से कहा कि चार फरवरी को प्रखंड कार्यालय आयें. मामले का समाधान होगा. ग्राम सभा में निदेशक ने मजदूरों से कहा कि आप सभी मनरेगा में काम करें. मजदूरों ने एक स्वर से कहा कि हम मनरेगा में काम क्यों करें? जब मजदूरी का भुगतान नहीं होगा. तालाब की खुदाई में काम किये सात माह हो गये,

परंतु अभी तक मजदूरी नहीं मिली. मजदूरी सारथी कालिंदी, सुनील मुर्मू, मोटु दास, श्याम किस्कू, महावीर किस्कू, लक्ष्मण किस्कू समेत अन्य पुरूष और महिला मजदूरों ने मजदूरी भुगतान नहीं होने के सवाल पर आक्रोश जताया.

डाकघर में भेज दी गयी है राशि : पंचायत सेवक
इस मसले पर पंचायत सेवक संजय दंडपाट ने कहा कि उक्त योजना 2014-15 की है. 2.18 लाख की लागत से झापड़ीशोल में लक्ष्मण किस्कू की जमीन पर तालाब का निर्माण करना था. उन्होंने कहा कि मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है. मजदूरी मद में अभी तक 1.18 लाख का उठाव किया गया है. उन्होंने कहा कि मजदूरी राशि डाकघर में भेज दी गयी है. मजदूरों को राशि क्यों नहीं मिली. यह बता नहीं सकता है.
मजदूरी शीघ्र मिले : मुखिया
मौके पर मुखिया ठाकुर प्रसाद मांडी ने पंचायत सेवक से कहा कि मजदूरों के बकाये का भुगतान शीघ्र करें. उन्होंने कहा कि तालाब निर्माण काफी दिनों से बंद है. निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >