बाइक बिजली पोल से टकरायी, युवक की मौत
मुसाबनी : मुसाबनी ब्लॉक के पास मुसाबनी-डुमरिया मुख्य सड़क पर बुधवार को एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गयी. इस दुर्घटना में बाइक चालक दलमाकोचा के गेदू सोरेन (28) के सिर में गंभीर चोट पहुंची है. उसे सीएचसी में ले जाया गया, जहां डॉ उषा ने जांच के बाद उसे मृत […]
मुसाबनी : मुसाबनी ब्लॉक के पास मुसाबनी-डुमरिया मुख्य सड़क पर बुधवार को एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गयी. इस दुर्घटना में बाइक चालक दलमाकोचा के गेदू सोरेन (28) के सिर में गंभीर चोट पहुंची है. उसे सीएचसी में ले जाया गया, जहां डॉ उषा ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया,
जबकि उसके साथ बैठा उसका जीजा देवराय हांसदा इस दुर्घटना में घायल हो गया. उसको इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार मृतक गेदू सोरेन बागजाता खदान में ठेका कंपनी एमएमपीएल का मजदूर था. मंगलवार को सीएचसी में उसका पुत्र हुआ था. बुधवार को वह अपने जीजा देवराय हांसदा के साथ मुसाबनी बाजार होंडा साइन जेएच 05एएल / 1644 से आया था. मुसाबनी से दलमाकोचा
जाने के क्रम में ब्लॉक के समीप बिजली के खंभे से टकरा गये.
आश्रित को मुआवजा देने की मांग. आजसू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बुद्धेश्वर मुर्मू, गोहला पंचायत के पंसस हरिपदो भकत, उप मुखिया चंद्राय हांसदा ने प्रशासन से मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग की है. कहा गया कि जब तक प्रशासन मुआवजा नहीं देता है, तो लाश को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने देंगे. सीएचसी में गणेश मुर्मू, टीकाराम, मेघराय सोरेन आदि उपस्थित थे. भाजपा नेता सौरभ चक्रवर्ती ने मुआवजा की मांग की.