घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की बराजुड़ी पंचायत के मुढ़ाकांटी गांव में सरकारी लापरवाही से पेयजल संकट गहरा गया है. पांच लाख की लागत से निर्मित जलापूर्ति योजना बेकार पड़ी है. सात में से चार चापानल खराब पड़े हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जब भीषण गर्मी पड़ेगी तो यहां पेयजल के लिए हाहाकार मच जायेगा.
इस गांव में करीब 100 परिवार निवास करते हैं. गांव के भोगान मुर्मू, पिंकु हांसदा, मोनो मुर्मू, काला चांद मुर्मू, गणेश मुर्मू समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि गांव में मुख्यमंत्री विकास योजना लोक समृद्धि मद से वर्ष 2011-1 2 में पांच लाख की लागत से जलापूर्ति योजना बनी थी. परंतु यह योजना बेकार पड़ी है. गांव में सात चापानल लगाये गये हैं. इनमेंं से सात खराब पड़े हैं. चापानलों की मरम्मत करने वाला कोई नहीं है. ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है. मवेशियों को पानी पिलाने में भी कठिनाई हो रही है.
