घाटशिला : घाटशिला के गोपालपुर रेलवे फाटक के पास सड़क निर्माण की मांग को लेकर तीन दिनों से झारखंड अगेंस्ट करप्शन और समाज सुरक्षा समिति का तीन दिनों से जारी आमरण अनशन मंगलवार की शाम बीडीओ संदीप अनुराग टोपनो ने अनशनकारियों को ओआरएस का घोल पीला कर तोड़वाया.
अनशन स्थल पर मंगलवार की शाम में पीडब्ल्यूडी के एसडीओ भी पहुंचे. उन्होंने बीडीओ से कहा कि पीडब्ल्यूडी के पास फंड की कमी है. अगर एसडीओ अमित कुमार अनुशंसा कर आरइओ का फंड पीडब्ल्यूडी को स्थानांतरित कराते हैं, तो सड़क की मरम्मत कर दी जायेगी.
चिकित्सीय जांच की गयी
अनशन के तीसरे दिन अनशनकारियों की चिकित्सकीय जांच के लिए उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ प्रिंस पिंगुआ पहुंचे. उन्होंने सुदर्शन बेहरा की जांच की. उसका ब्लड प्रेशर 140/80 और फेवियन तिर्की का ब्लड प्रेशर 110/80 बताया.
श्री बेहरा को चिकित्सक ने शरीर में पानी की कमी बताया और उसे अस्पताल में भरती करने को कहा. इसके बाद ही अनशनकारियों ने आपस में बात की और अनशन समाप्त करने की घोषणा की. इस मौके पर रामनाथ राय, मृत्युंजय यादव, आशा रानी पाल, कन्हाई बारीक, विपिन सिंह, संजय सिंह, शेख फारूख उपस्थित थे.
