पिस्तौल सटा दो लाख मांगा, थाना पहुंचे ग्रामीण

आसना पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए लेआउट देखने गये ग्राम प्रधान की पिटाईघाटशिला : घाटशिला प्रखंड की आसना पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए रविवार की दोपहर में ले आउट देखने गये ग्राम प्रधान लुधिया टुडू को बड़डीह गांव में जम कर पिटाई की गयी. पिटाई से उनकी गंजी फट गयी. जब श्री टुडू […]

आसना पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए लेआउट देखने गये ग्राम प्रधान की पिटाई
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की आसना पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए रविवार की दोपहर में ले आउट देखने गये ग्राम प्रधान लुधिया टुडू को बड़डीह गांव में जम कर पिटाई की गयी. पिटाई से उनकी गंजी फट गयी.

जब श्री टुडू ले आउट स्थल पहुंचे, तो वहां पहले से ही पंचायत समिति सदस्य दुलारी टुडू के पति जुलू टुडू और एक अन्य व्यक्ति खड़ा था. वहां उनकी पिटाई की गयी और पिस्तौल सटा कर दो लाख रुपये की मांग की. आरोपियों ने उनसे तत्काल 50 हजार रुपये देने को कहा.

इसके बाद लुधिया टुडू ने वहां से भाग कर अपनी जान बचायी. उन्होंने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी. ग्रामीण उन्हें लेकर शाम में घाटशिला थाना पहुंचे और थाना में घटना की शिकायत की.

ऐसी घटी घटना

आंगनबाड़ी के मिस्त्री रामचंद्र मार्डी लुधिया टुडू को यह कह कर आंगनबाड़ी केंद्र ले गये कि मुखिया उसे बुला रहे हैं. जब वह वहां पहुंचे, तो मुखिया वहां नहीं थे. तीन लोग वहां मौजूद थे. ले आउट स्थल पर जुलू टुडू व एक अज्ञात व्यक्ति खड़े थे. जुलू टुडू व अन्य ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी और पिस्तौल सटा कर दो लाख रुपये की मांग की.

फंसाया जा रहा है : जुलू टुडू

पंसस के पति जुलू टुडू ने कहा कि इस मामले में उन्हें फंसाया जा रहा है. लुधिया टुडू ने 50 हजार मांगी थी. उन्होंने कहा कि लुधिया ने उनके खिलाफ जितने भी आरोप लगाये हैं, सभी बेबुनियाद हैं. उन्होंने कहा कि मुखिया के साथ वे भी थाना जाकर शिकायत करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >