बड़ामारा : आग से घर जला, भारी नुकसान

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के चौठिया गांव में मंगलवार की दोपहर लेम्पो मुमरू के घर में अचानक आग लगने से घर जल गया. आग से घर में रखे तमाम सामान भी जल गये. ग्रामीणों ने बताया कि घर में सिर्फ बच्चे थे. लम्पो मुमरू और उसके पत्नी शुरूबाली मुमरू दोनों दातून बेचने […]

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के चौठिया गांव में मंगलवार की दोपहर लेम्पो मुमरू के घर में अचानक आग लगने से घर जल गया.

आग से घर में रखे तमाम सामान भी जल गये. ग्रामीणों ने बताया कि घर में सिर्फ बच्चे थे. लम्पो मुमरू और उसके पत्नी शुरूबाली मुमरू दोनों दातून बेचने के लिए जमशेदपुर गये थे. घर में आग देखकर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर असफल रहे.

घटना की सूचना पाकर जिप सदस्य सुनाराम हांसदा गांव पहुंच कर घटना की जानकारी प्राप्त की. वहीं पंचायत के मुखिया योगेंद्र सिंह मुंडा, पंचायत समिति ईश्वर टुडू, वार्ड सदस्य भागवत मुमरू भी गांव पहुंचे और जानकारी ली. प्रभावित परिवार को एक तिरपाल, 50 किलो चावल और वर्तन उपल्बध कराने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >