धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मऊभंडार के आइसीसी कारखाना से एक ट्रक पर लदे एक करोड़ का तांबा बरामद किया और ट्रक चालक के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक को मुक्त कर दिया है.
पुलिस ने बताया कि ट्रक संख्या डब्ल्यूबी11सी/0489 को छोड़कर अपराधी भागने में सफल रहे. पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर ली है. ट्रक चालक अच्छे लाल यादव के बयान पर अज्ञात छह-सात लोगों को मामले में आरोपी बनाया गया है. थाना में कांड संख्या 21/13,भादवि की धारा 495 और 412 के तहत मामला दर्ज हुआ है. श्री यादव ने पुलिस को बताया कि तीन मई को आइसीसी से 21 टन तांबा ट्रक पर लोड हुआ था.तांबा मुंबई भेजा जा रहा था.
