घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के एनएच-33 पेट्रोल पंप के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. धान के 54 बोरे लेकर जा रहा 407 वाहन हल्दीपोखर से चाकुलिया जा रहा था. वह पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर एनएच पर पलट गया.
इस दुघर्टना में वाहन पर लदे धान के बोरे एनएच पर बिखर गये. इससे थोड़ी देर के लिए एनएच जाम हो गया. बाद में घाटशिला पुलिस पहुंची और एनएच पर पलटे वाहन को हटवाया. वाहन के चालक हल्दीपोखर निवासी विक्की सरदार ने बताया कि वह 54 बोरा धान लेकर चाकुलिया जा रहा था.
अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. पुलिस के समक्ष वाहन पर लदे धान के बोरों को एनएच के किनारे रखा गया है.
