तीन माह से जेइ व 15 दिन से बीपीओ गायब

गालूडीह : राष्ट्रपति शासन में नौकरशाह बेलगाम हो गये हैं.यह कहने और सुनने की बात नहीं.वरण ताजा प्रमाण है घाटशिला प्रखंड कार्यालय. इस ब्लॉक में कार्यरत कनीय अभियंता राजेंद्र तिवारी पिछले तीन माह से बिना कोई सूचना के गायब है.वह कहां है,क्या कर रहे हैं.इसकी कोई जानकारी विभाग के पास नहीं है. श्री तिवारी फरवरी […]

गालूडीह : राष्ट्रपति शासन में नौकरशाह बेलगाम हो गये हैं.यह कहने और सुनने की बात नहीं.वरण ताजा प्रमाण है घाटशिला प्रखंड कार्यालय. इस ब्लॉक में कार्यरत कनीय अभियंता राजेंद्र तिवारी पिछले तीन माह से बिना कोई सूचना के गायब है.वह कहां है,क्या कर रहे हैं.इसकी कोई जानकारी विभाग के पास नहीं है.

श्री तिवारी फरवरी 2013 में ही ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से आकर घाटशिला ब्लॉक में जेई के रूप में कार्यभार संभाला था.एक सप्ताह तक काम करने के बाद जेई बिना सूचना दिए 8 फरवरी 2013 से गायब हैं.उसने ब्लॉक में किसी प्रकार की छुट्टी का आवेदन तक नहीं दिया है.वह कहां है इससे भी विभाग बेखबर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >