सुवर्णरेखा नदी की मर रही हैं मछलियां

गालूडीह : गालूडीह बराज डैम के 18 में से 7 फाटक (गेट) शनिवार रात में खोला गया था. दूसरी और ओड़िशा डैम से पानी छोड़ा गया है. इससे सुवर्णरेखा नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है. उफनाई सुवर्णरेखा में कई कंपनियां मौके का फायदा उठाते हुए कचड़ा पानी और जहरीले गैस छोड़ दे रहे […]

गालूडीह : गालूडीह बराज डैम के 18 में से 7 फाटक (गेट) शनिवार रात में खोला गया था. दूसरी और ओड़िशा डैम से पानी छोड़ा गया है. इससे सुवर्णरेखा नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है. उफनाई सुवर्णरेखा में कई कंपनियां मौके का फायदा उठाते हुए कचड़ा पानी और जहरीले गैस छोड़ दे रहे हैं.

इससे नदी की मछलियां मरने लगी है. मानगो, पीपला, कुलियाना की ओर से मछलियां मर कर नदी में बहते हुए रही है. गालूडीह बराज डैम के पास कल से अनेक लोग मछलियां पकड़ने में जुटे हैं. चिगड़ी मछली जहां बाजार में तीन से चार सौ रुपये बिकते थे. अब 100 से 150 रुपये बिक रही है. मछुआरों के अनुसार जहरीले गैस से मछलियां मर रही है.

हालांकि ऐसी मछलियां खाने से अब तक कोई नुकसान की खबर नहीं है. दूसरी ओर नदी में जल स्तर बढ़ने से काफी संख्या में ड्रम समेत अन्य सामान बह कर रहे हैं. डैम के पास लोग रस्सी में हूक लगा कर समानों को ऊपर उठा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >