पायरागुड़ी स्कूल में पांच दिनों से मध्याह्न् भोजन बंद

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बड़ाकुर्शी पंचायत स्थित पयरागुड़ी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मिड डे मील पांच दिनों से बंद है. बिहार के छपरा में घटी घटना की भयभीत होकर ग्रामीणों ने 19 जुलाई को विरोध जताते हुए मध्याह्न् भोजन बंद करा दिया था, तब से इस स्कूल के करीब 260 बच्चों को दोपहर का […]

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बड़ाकुर्शी पंचायत स्थित पयरागुड़ी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मिड डे मील पांच दिनों से बंद है.

बिहार के छपरा में घटी घटना की भयभीत होकर ग्रामीणों ने 19 जुलाई को विरोध जताते हुए मध्याह्न् भोजन बंद करा दिया था, तब से इस स्कूल के करीब 260 बच्चों को दोपहर का भोजन नहीं मिल पा रहा है. अधिकांश बच्चे घर से टिफिन ला रहे है या टिफिन के वक्त बच्चे भोजन के लिए घर जाते हैं.

बीइइओ नहीं, बैठक स्थगित

मंगलवार को मध्याह्न् चालू रखा जाये या बंद कर दिया जाये, इस मसले को लेकर ग्रामीणों की बैठक होने वाली थी, परंतु बीइइओ मुरारी शाही के नहीं रहने से मंगलवार की बैठक स्थगित कर दी गयी. वहीं पांच दिन बाद भी यह तय नहीं हो पाया कि पायरागुड़ी स्कूल में मिड डे मील चलेगा या नहीं. क्या यहां पढ़ने वाले बच्चों को दोपहर का भोजन नहीं मिलेगा.

हालांकि यहां मिड डे मील के मसले पर ग्रामीण दो गुटों में बंटे नजर रहे हैं. एक पक्ष स्कूल में मध्याह्न् भोजन चालू रखने की बात कह रहा है, तो दूसरा पक्ष दालभात, खिचड़ी योजना बंद कर बच्चों को ड्राई फूट्र्स देने की वकालत कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >