घाटशिला के जगन्नाथपुर सीमा पर सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
गालूडीह : गालूडीह और घाटशिला थाना क्षेत्र की सीमा पर कोदर पुल के पास एनएच 33 पर रविवार सुबह में बारातियों से भरी एक छोटा हाथी नामक यात्री वाहन संख्या (जेएच05 ए एक्यू/6387) दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से 10 फीट नीच गड्ढे में जा गिरी.
इससे वाहन पर सवार पुरुष-महिला समेत 15 बाराती घायल हो गये, जिसमें चार ही हालत गंभीर है. घायलों को पुलिस ने घाटशिला अनुमंडल अस्पताल और सिंह नर्सिग होम में भरती कराया. घटना की सूचना पाकर गालूडीह और घाटशिला थाना की पुलिस पहुंची थी.
घटना स्थल पर घाटशिला के एएसपी चंदन झा स्वयं उपस्थित थे. उन्होंने जवानों के साथ घायलों को बाहर निकला और अस्पताल भिजवाया. घायलों के बाहर निकालने में ग्रामीणों ने भी काफी मदद की.
