यूसिल सीएमडी को मिला अवार्ड

जादूगोड़ा : ब्यूरोक्रेसी टुडे द्वारा आयोजित बीटी स्टार पीएसयू एक्सीलेंस अवार्ड-2013 के मिनीरत्ना श्रेणी में यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) दिवाकर आचार्य को सम्मानित किया गया है. इसके अलावा नवरत्न श्रेणी में सेल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सीएस वर्मा को बीटी स्टार सीएमडी ऑफ द इयर-2013 का […]

जादूगोड़ा : ब्यूरोक्रेसी टुडे द्वारा आयोजित बीटी स्टार पीएसयू एक्सीलेंस अवार्ड-2013 के मिनीरत्ना श्रेणी में यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) दिवाकर आचार्य को सम्मानित किया गया है.

इसके अलावा नवरत्न श्रेणी में सेल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सीएस वर्मा को बीटी स्टार सीएमडी ऑफ द इयर-2013 का पुरस्कार मिला है. सार्वजनिक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ उद्यमी का पुरस्कार ऑयल इंडिया को दिया गया है.

यह जानकारी मंगलवार को यूसिल सीएमडी श्री आचार्या ने जादूगोड़ा इकाई स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने कहा कि अवार्ड तो हमें मिला है, पर इसमें यूसिल के सभी कर्मचारियों का सराहनीय योगदान है.

उन्होंने कहा कि यूसिल के सभी कर्मचारी अपनी-अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन अच्छे ढंग से करते हैं. उन्होंने बताया कि यह अवार्ड यूसिल के सलाहकार पिनाकी राय ने 19 जून को दिल्ली के ली मेरेडियन होटल में आयोजित समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा के हाथों प्राप्त किया. पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न राज्यों के राज्यपाल समेत काफी संख्या में भारत सरकार के उच्च पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >