आरक्षण टिकट के साथ दलाल धराया

विजिलेंस की टीम ने मारा घाटशिला आरक्षण काउंटर में छापाघाटशिला : दिल्ली से आयी विजिलेंस की छह सदस्यीय टीम ने मंगलवार को आरपीएफ ओसी एचके गुप्ता के साथ घाटशिला रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण टिकट काउंटर पर संयुक्त रूप से छापा मार कर आरक्षण टिकट के साथ कथित दलाल लखन पांडे को धर दबोचा. उससे पूछताछ […]

विजिलेंस की टीम ने मारा घाटशिला आरक्षण काउंटर में छापा
घाटशिला : दिल्ली से आयी विजिलेंस की छह सदस्यीय टीम ने मंगलवार को आरपीएफ ओसी एचके गुप्ता के साथ घाटशिला रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण टिकट काउंटर पर संयुक्त रूप से छापा मार कर आरक्षण टिकट के साथ कथित दलाल लखन पांडे को धर दबोचा. उससे पूछताछ के बाद उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. युवक को बुधवार को आरपीएफ चक्रधरपुर जेल भेजेगी.

विजिलेंस की टीम के पदाधिकारी बी तिवारी ने बताया कि आरक्षण टिकट लेने वाले संजय शर्मा से भी पूछताछ की गयी है. उसे विजिलेंस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया.

श्री तिवारी ने बताया कि घाटशिला आरक्षण टिकट काउंटर पर अवैध ढंग से टिकट बना कर बेचने की शिकायत पूर्व में ही मिली थी. इसी शिकायत पर मंगलवार को छापामारी की गयी और आरक्षण टिकट के साथ लखन पांडे को धर दबोचा. लखन पांडे के विरुद्ध आरपीएफ में भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

छापामारी में शामिल थे

विजिलेंस की टीम में दिल्ली से आये अनुवेदन पदाधिकारी बी तिवारी, एनके श्रीवास्तव, सुशील कुमार, पंकज गोयल, घाटशिला के आरपीएफ ओसी एचके गुप्ता और कांस्टेबल एएस राय, एस विश्वास, एनके गोप शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >