अरूप प्रमाणिक के नेतृत्व में चल रही थी ट्रेनिंग

गुड़ा पिकेट पर नक्सलियों को हमला करने का पढ़ाया जा रहा था पाठ?गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा के डांगरा पहाड़ पर मंगलवार की सुबह पुलिस और सीआरपीएफ जवानों में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई से नक्सली भारी मात्र में विस्फोटक और भारी मात्र में अन्य सामान छोड़ कर निकले. पुलिस के मुताबिक यहां पर […]

गुड़ा पिकेट पर नक्सलियों को हमला करने का पढ़ाया जा रहा था पाठ?
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा के डांगरा पहाड़ पर मंगलवार की सुबह पुलिस और सीआरपीएफ जवानों में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई से नक्सली भारी मात्र में विस्फोटक और भारी मात्र में अन्य सामान छोड़ कर निकले. पुलिस के मुताबिक यहां पर नक्सलियों का ट्रेनिंग कैंप चल रहा था.

सूत्रों के मुताबिक इस कैंप में नक्सलियों को गुड़ा पिकेट पर हमला का पाठ पढ़ाया जा रहा था. पश्चिम बंगाल से आये प्रमुख नक्सली अरूप प्रमाणिक ट्रेनिंग दे रहा था. कैंप स्थल से पुलिस को हमले से संबंधित नक्शा भी मिला है.

विदित हो कि प्रभात खबर ने गुड़ा पिकेट पर हमले की तैयारी में हैं नक्सली से संबंधित समाचार विगत 15 जून को प्रमुखता से छापा था. विदित हो कि डांगरा पहाड़ से गुड़ा पिकेट नजदीक ही है और पूर्व में भी इस पिकेट पर नक्सली हमला का असफल प्रयास कर चुके हैं.

नक्सलियों के कैंप से बरामद सामान इस बात के गवाह हैं कि यहां काफी संख्या में नक्सली थे. पुलिस भी मानती है कि यहां पर अलग-अलग स्थान पर नक्सलियों के तीन दस्ते थे. पुलिस को देख पहाड़ से सबसे नीचे वाले दस्ते ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद अन्य दो दस्ते के नक्सली बीहड़ों में भाग निकले.

सुपाई के दस्ते में थे 14 नक्सली

खबरों के मुताबिक डांगरा पहाड़ के सबसे नीचे सुपाई टुडू का दस्ता था. इस दस्ते में 14 पुरुष और महिला नक्सली थे. इसी दस्ते ने पुलिस को देख कर फायरिंग शुरू कर दी.

कान्हू के दस्ते में थे 12 नक्सली

नक्सली प्रमुख कान्हू मुंडा उर्फ अर्जुन के नेतृत्व वाला दस्ता सुपाई टुडू के दस्ते से कुछ ऊपर में था. दस्ते में 12 हथियार बंद पुरुष और महिला नक्सली थे.

अरूप के दस्ते में थे 24 नक्सली

कान्हू मुंडा के दस्ता के पास ही पश्चिम बंगाल से 24 पुरुष और महिला नक्सलियों के साथ विगत दिनों गुड़ाबांदा क्षेत्र में घुसे प्रमुख नक्सली अरूप प्रमाणिक का दस्ता था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खबर है कि अरूप प्रमाणिक के नेतृत्व में ही गुड़ा पिकेट पर हमला की योजना बनायी जा रही थी. इस हमले को सफल अंजाम देने के लिए ही नक्सलियों को ट्रेनिंग दिया जा रहा था, परंतु पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >