15 दिनों बाद अस्पताल पहुंचे डॉ बदर कर्मचारियों के बहिष्कार के बाद लौटे

घाटशिला : अनुमंडल अस्पताल में दो घंटे में 14 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की महिला कर्मचारी को कब्ज होने पर निरोध लिखने का मामला डॉ बदर को बर्खास्त करने की मांग पर अड़ा है संघ घाटशिला :घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में 15 दिनों बाद बुधवार को अनुबंध पर बहाल चिकित्सक डॉ अशरफ बदर पहुंचे. उन्होंने महिला […]

घाटशिला : अनुमंडल अस्पताल में दो घंटे में 14 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की


महिला कर्मचारी को कब्ज होने पर निरोध लिखने का मामला

डॉ बदर को बर्खास्त करने की मांग पर अड़ा है संघ

घाटशिला :घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में 15 दिनों बाद बुधवार को अनुबंध पर बहाल चिकित्सक डॉ अशरफ बदर पहुंचे. उन्होंने महिला चिकित्सक चैंबर में बैठ कर 14 मरीजों की जांच की. इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने डॉ अशरफ बदर का बहिष्कार किया. उनके द्वारा जांच की गयी 14 मरीजों को दवा व लैब जांच नहीं किया.

इसके बाद डॉ बदर ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस से डॉ बदर ने क्या शिकायत की. इसकी जानकारी नहीं मिल पायी. वह पुलिस के साथ 10.55 मिनट पर अस्पताल से निकल गये. अपनी कार स्टार्ट कर कहीं चले लगे. उनके चले जाने के बाद मरीजों को दोबारा अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू ने जांच की. उन्हें दवा दी गयी और लैब जांच हुई.

ज्ञात हो कि बीते 27 जून को अस्पताल की एक चतुर्थ वर्गीय महिला कर्मचारी को पेट दर्द और गैस की शिकायत पर डॉ अशरफ बदर ने निरोध (कंडोम) लिख दिया. इसके बाद झारखंड चिकित्सा एवं जन- स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर उनका बहिष्कार किया गया.

अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है : इस मसले पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू ने कहा कि डॉ बदर के कार्यों का बहिष्कार करने का कर्मचारियों ने निर्णय लिया है. इसी निर्णय के तहत कर्मचारियों ने उनके कार्य का बहिष्कार किया. कर्मचारियों द्वारा उनके कार्यों का बहिष्कार करने का उन्हें आवेदन देने के कारण उनकी जगह पर अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है.

27 को सीएस ऑफिस पर प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी :27 अगस्त को सिविल सर्जन कार्यालय पर पूरे जिला के कर्मी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर डॉ अशरफ बदर की बर्खास्तगी की मुख्य मांग करेंगे. बैठक में जिला मंत्री रवींद्र नाथ ठाकुर, जिला अध्यक्ष रामदयाल यादव, संयुक्त मंत्री दीपक कुमार, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के जिला मंत्री राजू कुमार, अनुमंडल मंत्री गोपीनाथ तिरिया, प्रखंड मंत्री सरोजनी महतो, प्रखंड अध्यक्ष राजू कुमार ओझा, प्रखंड कोषाध्यक्ष संग्राम मुर्मू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मयंक कुमार, प्रकाश कुमार समेत कर्मचारी शामिल थे.

डॉ बदर के खिलाफ कार्रवाई के संकेत

सूत्रों ने बताया कि डॉ बदर के खिलाफ कार्रवाई तय है. उनके खिलाफ पत्र जारी हो चुका है. पत्र मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >