बहरागोड़ा :एनएच 18 पर बहरागोड़ा के पीडब्ल्यूडी चौक के पास शनिवार शाम बाइक और कार के बीच टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार बेंदा निवासी लैब टेक्नीशियन देवी पांडा (46) की मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल अवस्था में देवी पांडा को पहले सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बारीपादा रेफर कर दिया.
बारीपादा जाते समय रास्ते में ही देवी पांडा की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, देवी पांडा बनमाकड़ी (गुड़ाबांदा) स्थित मेसो अस्पताल में लैब टेक्नीशियन कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे. वह ड्यूटी के बाद बहरागोड़ा लौट रहे थे. चौक पार करने के लिए सड़क किनारे बाइक खड़ी की, तभी जमशेदपुर की ओर से आ रही कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. बाइक को 20 फीट तक घसीटते हुए ले गया. कार को बड़शोल पुलिस ने जब्त कर लिया है.
