ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित

जिप सदस्य बुद्धेश्वर मुर्मू ने उपायुक्त के नाम गुड़ाबांदा ब्लॉक में सौंपा ज्ञापन गुड़ाबांदा : आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह मुसाबनी अंश 19 के जिप सदस्य बुद्धेश्वर मुर्मू ने फोकस एरिया में शामिल गुड़ाबांदा प्रखंड में मुलभूत सुविधाएं बहाल करने की मांग को लेकर मंगलवार को उपायुक्त के नाम गुड़ाबांदा ब्लॉक के प्रधान सहायक […]

जिप सदस्य बुद्धेश्वर मुर्मू ने उपायुक्त के नाम गुड़ाबांदा ब्लॉक में सौंपा ज्ञापन

गुड़ाबांदा : आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह मुसाबनी अंश 19 के जिप सदस्य बुद्धेश्वर मुर्मू ने फोकस एरिया में शामिल गुड़ाबांदा प्रखंड में मुलभूत सुविधाएं बहाल करने की मांग को लेकर मंगलवार को उपायुक्त के नाम गुड़ाबांदा ब्लॉक के प्रधान सहायक पृथ्वीनाथ हांसदा को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया कि आठ पंचायतों को मिलकर गुड़ाबांदा को प्रखंड बनाने की मांग लंबे संघर्ष के बाद पूरी तो हुई, परंतु प्रखंड के निवासी अभी भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं.
अलग प्रखंड बनते समय क्षेत्र में नक्सलवाद चरम पर था. वर्तमान में प्रखंड नक्सल मुक्त हो चुका है. दो वर्ष पहले नक्सल मुक्त होने पर सरकार के तत्कालीन मुख्य सचिव तथा जिला प्रशासन ने गुड़ाबांदा क्षेत्र में तेजी से विकास के लिए इस प्रखंड को फोकस एरिया में शामिल कर एक्शन प्लान बनाया था ताकि मुलभूत सुविधाएं बहाल की जा सकें.
हालांकि क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कों का निर्माण तेजी से हो रहा है, जिससे लोग मुख्य धारा से जुड़ भी रहे हैं, परंतु फोकस एरिया में शामिल होने के दो साल बाद भी इस प्रखंड के ग्रामीणों को शुद्ध पानी, नियमित बिजली, शिक्षा आदि में समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. कहा गया है कि आवश्यकतानुसार क्षेत्र के विद्यार्थियों को समय पर आय,जाति व आवासीय प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण छात्रों को कई सरकारी सुविधाओं से छात्रों को वंचित रहना पड़ रहा है. इस मौके पर ग्रामीण सुनाराम मुर्मू, गणेश बास्के, राम किस्कू, सुशील कैवर्त, अर्जुन हांसदा, कालीचरण माहली आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >