अस्थि कलश यात्रा में शामिल होने का आह्वान

मुसाबनी : मुसाबनी नंबर 2 स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को मंडल अध्यक्ष सत्या तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बताया गया कि 24 अगस्त को पूर्व पीएम की अस्थि कलश यात्रा मऊभंडार, घाटशिला में परिभ्रमण करने के बाद मुसाबनी प्रखंड के बेनाशोल के घाघराडीह घाट पर सुवर्णरेखा में प्रभावित की जायेगी. इसे लेकर सभी […]

मुसाबनी : मुसाबनी नंबर 2 स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को मंडल अध्यक्ष सत्या तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बताया गया कि 24 अगस्त को पूर्व पीएम की अस्थि कलश यात्रा मऊभंडार, घाटशिला में परिभ्रमण करने के बाद मुसाबनी प्रखंड के बेनाशोल के घाघराडीह घाट पर सुवर्णरेखा में प्रभावित की जायेगी. इसे लेकर सभी भाजपाई महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में घाटशिला के लिए चलेंगे. सुरदा क्रॉर्सिंग से मुसाबनी के भाजपाई इसमें शामिल होंगे. इसके अलावा वाजपेयीजी के सम्मान में 27 अगस्त को अस्पताल चौक पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया.

श्री तिवारी ने अस्थि कलश यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से शामिल होने का आह्वान किया. बैठक में प्रखंड प्रभारी रामजीत मार्डी, हेमंत नारायण देव समेत 20 सूत्री अध्यक्ष भीम बहादुर लामा, भाजपा नेता समरनाथ मुखर्जी, दशरथ सिंह, हिमांशु मिश्रा, सौरभ चक्रवर्ती, राज नारायण दास, सरोज दत्ता, अजय प्रसाद, दीपू शर्मा, सुरेश माहली आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >