वर्षा से राहत तो मिली पर बिजली गुल, अंधेरा

घाटशिला : शनिवार की शाम को भी घाटशिला में तेज आंधी और वर्षा से लोगों को गरमी से तो राहत मिली, परंतु विद्युत की आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी हुई. शाम चार बजे से आसमान काले बादलों से घिर गया. तेज आंधी चली और साथ ही वर्षा भी हुई. वर्षा होने से लोगों […]

घाटशिला : शनिवार की शाम को भी घाटशिला में तेज आंधी और वर्षा से लोगों को गरमी से तो राहत मिली, परंतु विद्युत की आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी हुई. शाम चार बजे से आसमान काले बादलों से घिर गया. तेज आंधी चली और साथ ही वर्षा भी हुई. वर्षा होने से लोगों ने राहत की सांस ली है. वहीं तेज आंधी के कारण विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी है. शाम आठ बजे तक घाटशिला में विद्युत आपूर्ति ठप थी. विद्युत विभाग विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास में जुटा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >