खुदीराम बोस की मूर्ति गर्व का विषय: सुमित

घाटशिला : घाटशिला के गोपालपुर स्थित स्टडी सर्किल परिसर में बुधवार को एआइडीएसओ के संवाददाता सम्मेलन में सेव एडुकेशन के राज्य सचिव सुमित रॉय ने कहा कि यहां खुदीराम बोस की मूर्ति का अनावरण गर्व का विषय है. कोलकाता हाईकोर्ट के पास जिस तरह की मूर्ति खुदीराम बोस की बैठायी गयी है, उसी तरह की […]

घाटशिला : घाटशिला के गोपालपुर स्थित स्टडी सर्किल परिसर में बुधवार को एआइडीएसओ के संवाददाता सम्मेलन में सेव एडुकेशन के राज्य सचिव सुमित रॉय ने कहा कि यहां खुदीराम बोस की मूर्ति का अनावरण गर्व का विषय है. कोलकाता हाईकोर्ट के पास जिस तरह की मूर्ति खुदीराम बोस की बैठायी गयी है, उसी तरह की मूर्ति का अनावरण 11 अगस्त को 3 बजे काशिदा स्थित शिवदास घोष मेमोरियल पार्क स्थित नि:शुल्क फ्री कोचिंग सेंटर परिसर में स्थापित की गयी है. मूर्ति के अनावरण के

मौके पर झारखंड ही नहीं, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से भी प्रतिनिधि पहुंचेंगे. स्कूली बच्चे अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर देंगे. वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे. इसकी तैयारी में पिछले पंद्रह दिनों से विभिन्न संगठनों के लोग जुटे हैं. मूर्तिकार तापस दत्ता ने कोलकाता हाईकोर्ट के पास लगायी गयी मूर्ति को बनाया था. उसी तरह की मूर्ति यहां स्थापित होगी.
सम्मेलन में ऑल इंडिया डीएसओ के अखिल भारतीय अध्यक्ष कमल साइन, बी कच्छप, राज्य सचिव कन्हाई बारिक, जिला सचिव आशा रानी पाल, सीमंतो बारिक, मिथुन पात्रो, किशोर, रौशन आरा, काकली पाल, लिप्सा माहली, नेत्रमनी, प्रतिमा कुइला आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >