पुलिस कहती है सचिन और मीता संगठन में है, पर संगठन कुछ कहता नहीं, माजरा क्या है

गालूडीह : सीपीआइ माओवादी बंगाल स्टेट कमेटी के सचिव असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ राकेश जी पर सरकार ने एक करोड़ का इनाम रखा है. वहीं हार्डकोर नक्सली राम प्रसाद मार्डी उर्फ सचिन पर सरकार ने 15 लाख इनाम की घोषणा की है. आकाश पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं जबकि सचिन पटमदा के झुझका […]

गालूडीह : सीपीआइ माओवादी बंगाल स्टेट कमेटी के सचिव असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ राकेश जी पर सरकार ने एक करोड़ का इनाम रखा है. वहीं हार्डकोर नक्सली राम प्रसाद मार्डी उर्फ सचिन पर सरकार ने 15 लाख इनाम की घोषणा की है. आकाश पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं जबकि सचिन पटमदा के झुझका गांव निवासी है.

पूर्वी सिंहभूम के उत्तरी इलाके में आकाश के नेतृत्व में सचिन, मदन महतो समेत अन्य करीब 15-16 की एक टीम है,जो नक्सलवाद की गाड़ी आगे बढ़ा रहा है. दक्षिण इलाके के गुड़ाबांदा से कान्हु मुंडा समेत सात के सरेंडर के बाद से इस क्षेत्र में एक तरह से नक्सल वाद समाप्त हो चुका है. पुलिस अब उत्तरी इलाके में फोकस कर काम शुरू किया है. सचिन और मीता है कहां, सस्पेंस बरकरार : प्रमुख नक्सली सचिन और उसकी पत्नी मीता कहां है, पर सस्पेंस बरकरार है.
विगत जनवरी माह में खबर आयी थी कि सचिन अपनी पत्नी मीता के साथ संगठन छोड़ कर भाग गया. वह बंगाल पुलिस के कब्जे में हैं और शीघ्र सरेंडर करेंगा. इसके बाद सचिन और मीता कहीं देखे नहीं जा रहे हैं.बंगाल पुलिस दोनों को पकड़े जाने से इनकार कर रही है. जबकि झारखंड पुलिस का दावा है दोनों संगठन में ही है. जबकि अहम सवाल है संगठन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आना. इससे सस्पेंस गहरा
गया है.
आनंदलोक अस्पताल खोलने की कवायद मातृ सेवा सदन की सफाई का काम शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >