स्व दिलीप के परिजनों को मिला दो लाख

भुईंयाडीह : लिट्टी चौक पर दुर्घटना में मारे गये थे दिलीप महतो घर क्षतिग्रस्त होने वाले परिवार व एस्बेस्टस गिरने से हुई मृत महिला के परिजनों की सांसद ने की मदद पटमदा : 30 अप्रैल को भुर्इयांडीह लिट्टी चौक में दुर्घटना में मारे गये पटमदा के कमलपुर महालीपाड़ा गांव निवासी स्वर्गीय दिलीप महतो के पिता […]

भुईंयाडीह : लिट्टी चौक पर दुर्घटना में मारे गये थे दिलीप महतो

घर क्षतिग्रस्त होने वाले परिवार व एस्बेस्टस गिरने से हुई मृत महिला के परिजनों की सांसद ने की मदद
पटमदा : 30 अप्रैल को भुर्इयांडीह लिट्टी चौक में दुर्घटना में मारे गये पटमदा के कमलपुर महालीपाड़ा गांव निवासी स्वर्गीय दिलीप महतो के पिता को गुरुवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने दो लाख रुपये का चेक दिया. साथ ही सांसद ने पांच जून को पटमदा में भानू महतो के परिजन को 10 हजार रुपये देकर आर्थिक मदद की. सांसद ने महुलवना गांव तेज आंधी से प्रभावित परिवारों की भी आर्थिक मदद की. मौके पर सांसद ने कमलपुर व महुलवना गांव जाने वाली जर्जर सड़कों का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया. मौके पर पटमदा भाजपा मंडल अध्यक्ष मंटु दत्ता, वासुदेव मंडल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >