राखा-जादूगोड़ा मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, 6 गंभीर

रंकिणी मंदिर जा रही थीं सभी महिलाएं, टक्कर के बाद जंगल में घुसा पिकअप वैन

जादूगोड़ा.

राखा-जादूगोड़ा मुख्य सड़क पर राखा कॉपर के पुराने हॉस्पिटल गेट के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पैसेंजर टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया, जिससे उसमें सवार मुसाबनी के मेडिया गांव की 10 महिलाएं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गये.

घटना के बाद स्थानीय लोगों और जादूगोड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत यूसिल जादूगोड़ा अस्पताल पहुंचाया. घायलों में भक्ति नायक (35), सरस्वती नायक (36), चंदा नायक (45), बबिता नायक (34), जोसना नायक (35), अंजना सिंह (38), नमिता नायक (32), माधुरी बारीक (39), रुमा नायक (35), पर्मिला नायक (35) तथा टेम्पो चालक निरामदिन खान (45) शामिल हैं. इनमें भक्ति, सरस्वती, चंदा, बबिता, जोसना और अंजना को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी. घायल महिलाओं ने बताया कि वे बदिया से जादूगोड़ा स्थित रंकिणी मंदिर पूजा-अर्चना के लिए जा रही थीं, तभी विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वैन के चालक ने नियंत्रण खो दिया और टेम्पो को टक्कर मारते हुए गाड़ी लेकर जंगल में घुस गया. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >