प्रतिनिधि, सरैयाहाट : खाद की निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूले जाने और किसानों के कथित शोषण के विरोध में यूथ कांग्रेस ने मंगलवार को सरैयाहाट प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व यूथ कांग्रेस नेता बमबम कुमार ने किया.
खाद की किल्लत का फायदा उठाने का आरोप
धरना को संबोधित करते हुए बमबम कुमार ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के कई खाद दुकानदार किसानों से सरकार द्वारा तय दर से अधिक कीमत वसूल रहे हैं. उन्होंने कहा कि खाद की किल्लत का फायदा उठाकर किसानों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है, जिससे किसान काफी परेशान हैं.
नियमित जांच और निर्धारित दर पर खाद देने की मांग
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि खाद दुकानों की नियमित जांच की जाए और किसानों को निर्धारित दर पर ही खाद उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए. साथ ही चेतावनी दी कि यदि अधिक कीमत वसूली की शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं को भी निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की.
धरना में कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
धरना में निरंजन यादव, कुंदन यादव, अधिकलाल यादव, दिलीप यादव, रोहित यादव समेत यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.
