देवघर-दुमका की सीमा पर हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ा युवक, एनडीआरएफ टीम ने ऐसे उतारा

अमित महतो देवघर जिला के कुंजोड़ा पंचायत के सिमला गांव का रहने वाला है. वह घर से देर रात को निकला था. करीब सौ फीट की ऊंचाई पर चढ़ने के बाद डर के मारे चिल्लाने लगा. उसकी आवाज सुनकर गांव वाले पहुंचे और प्रशासन को इसकी सूचना दी गई.

देवघर जिले के पालोजोरी अंचल एवं दुमका जिले के मसलिया प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र बास्कीडीह व आमगाछी मैदान में हाईटेंशन बिजली टावर पर एक युवक शुक्रवार रात को चढ़ गया. ऊपर चढ़ने के बाद वह बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा. उसका शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. इस हाईटेंशन टावर से 400 केवीए हाईटेंशन बिजली तार मैथन पवार ग्रिड से कहलगांव तक गया है. 23 वर्षीय युवक अमित महतो देवघर जिला के कुंजोड़ा पंचायत के सिमला गांव का रहने वाला है. वह घर से देर रात को निकला था. करीब सौ फीट की ऊंचाई पर चढ़ने के बाद डर के मारे चिल्लाने लगा. उसकी आवाज सुनकर गांव वाले पहुंचे और प्रशासन को इसकी सूचना दी गई. प्रशासनिक अधिकारियों ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया. करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद देवघर एनडीआरएफ व बिजली संचार विभाग के कर्मियों ने युवक को सुरक्षित उतारा. नीचे आने के बाद युवक कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं था. वह बदहवास लग रहा था. इसलिए मेडिकल की टीम उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई. दूसरी तरफ, उसको सुरक्षित उतारे जाने के बाद प्रशासन के अधिकारियों, ग्रामीणों और उसके परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली.

मैथन पावर ग्रिड के कर्मियों ने युवक को रस्सी से बांधा

युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलने के बाद सुबह ही मैथन पावर ग्रिड के जेइ व कर्मी पहुंचे. युवक को सुरक्षित बांध कर रख दिया. एनडीआरएफ टीम ने उसे सुरक्षित उतारा. सारठ के विधायक रणधीर सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों, पावर ग्रिड के पदाधिकारियों, जेइ व कर्मियों के प्रति आभार जताया है. युवक की मां गांधारी देवी न तो बेटे के टावर पर चढ़ने का सटीक कारण बता पाई और न ही युवक कुछ कहने की स्थिति में था. ऐसे में कई तरह की बातें सामने आ रहीं हैं. कुछ ग्रामीणों का कहना है कि रात में जब वह बचाओ-बचाओ चिल्ला रहा था. तब कुछ स्थानीय लोग वहां पहुंचे. युवक से ऊपर चढ़ने का कारण पूछा, तो उसने बताया कि दो महिलाओं ने उसे ऊपर चढ़ाकर छोड़ दिया है.

रात एक बजे शौच के बहाने घर से निकला

यह पूछने पर वो दोनों महिलाएं कौन थीं, युवक ने किसी का नाम नहीं बताया. इसके पहले क्या हुआ और उसको ऊपर चढ़ाने के बाद महिलाओं ने क्या किया, इसके बारे में वह कुछ नहीं बता पाया. कुछ लोगों का कहना है कि मां और बड़ा बेटा अमित घर में रहते हैं. पिता और छोटा भाई काम करने के लिए गुजरात गया हुआ है. मां अलग कमरे में सोती थी. बेटा अपने कमरे में सोया था. रात के एक बजे शौच के बहाने निकला था. बाद में लोगों ने उसकी मां को सूचना दी कि बेटा बिजली के टावर पर चढ़ा हुआ है.

Also Read: रांची में 133000 वोल्ट की सप्लाई वाले बिजली के टावर पर चढ़ा ईंट-भट्ठा मजदूर, पुलिस ने ऐसे उतारा

आत्महत्या के इरादे से टावर पर चढ़ा युवक!

कयास यह भी लगाया जा रहा है कि युवक आत्महत्या करने के इरादे से ही बिजली के टावर पर चढ़ा था. लेकिन, ऊपर चढ़ने के बाद वह डर गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा. बहरहाल, घटनास्थल पर सुबह से ही सारठ विधायक रणधीर सिंह डटे रहे. घटना की सूचना मिलने के बाद सुबह आठ बजे रणधीर सिंह पहुंचे और मैथन के एजीएम से बात करके सबसे पहले बिजली की सप्लाई बंद करवाई. इसके बाद मैथन ग्रिड के जेई अभिजीत दत्त अपने कर्मियों के साथ पहुंचे और एयर करंट को भूमिगत कराकर बंद कराया. फिर बिजली विभाग के कर्मियों ने युवक को रस्सी से बांधकर रख दिया, ताकि एनडीआरएफ की टीम आकर उसे सुरक्षित उतार ले.

तीन घंटे बाद पहुंची एनडीआरएफ की टीम

करीब तीन घंटे बाद देवघर से एनडीआरएफ की टीम आई. एसआई रंजीत कुमार के नेतृत्व में सेफ्टी बेल्ट की मदद से अमित को सुरक्षित उतार लिया गया. घटनास्थल पर एंबुलेंस, अग्निशमन गाड़ी भी बुला ली गई थी. आदि युवक को नीचे उतारने में करीब दो मिनट लगा. इसके बाद एंबुलेंस में सीएचसी पालोजोरी ले जाया गया. मौके पर बीडीओ मो अजफर हसनैन, पालोजोरी प्रभारी सीओ सह बीडीओ अमीर हमजा, पुलिस निरीक्षक नागेंद्र कुमार मंडल, पुअनि गौतम कुमार राय, कुंजोड़ा मुखिया बंटी आनंद सिंह, बास्कीडीह पंचायत की मुखिया वीणा किस्कू, रंजीत मंडल, निमाई मंडल समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >