सावधान! चूहे के बिल में हाथ डाला तो सांप ने डसा,गोपीकांदर में दो किशोर गंभीर.

गोपीकांदर में सांपों का कहर जारी है. खेतों और घरों के आसपास निकल रहे जहरीले सांपों से दो किशोर घायल. जानिए कैसे बचें.

गोपीकांदर: दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र में जहरीले सांपों का कहर देखने को मिला है. यहाँ के कुडुंबा और दुर्गापुर गांव में सांप के काटने से दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तुरंत बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ जिले के सहरजोड़ी मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

बहियार में मछली पकड़ने गया था वकिल, पैर में डसा

पहली घटना कुडुंबा गांव की है. स्वर्गीय लुखिराम मड़ैया का 17 वर्षीय पुत्र वकिल मड़ैया बहियार (खेत) में मछली पकड़ने गया था. इसी दौरान घास और पानी के बीच छिपे एक जहरीले सांप ने उसके बाएं पैर में काट लिया. सांप के काटते ही वकिल की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी. घटना की भनक लगते ही परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे अस्पताल लेकर दौड़े.

चूहे के बिल में हाथ डालना पड़ा भारी, सुतीलाल जख्मी

दूसरी घटना दुर्गापुर के जोबो गांव की है. यहाँ शंकर मरांडी का 12 वर्षीय पुत्र सुतीलाल मरांडी अपने घर के पास चूहे के बिल से चूहा निकालने की कोशिश कर रहा था. इसी बीच बिल में पहले से छिपे बैठे एक जहरीले सांप ने उसके हाथ में डस लिया. सांप के काटते ही बच्चे की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सहरजोड़ी मिशन अस्पताल पहुंचाया.

उमस और बरसात के मौसम में बरतें सावधानी

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बरसात और उमस के इस मौसम में गांवों के खेतों, बहियारों और घरों के आसपास सांपों का निकलना काफी बढ़ गया है. ग्रामीणों ने अपील की है कि लोग विशेष सावधानी बरतें. खेतों में काम करते समय जूते पहनें, रात में टॉर्च का इस्तेमाल करें और भूलकर भी चूहे के बिलों या झाड़ियों में हाथ न डालें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >