रानीश्वर: ग्रामीणों की शिकायत और विरोध के बाद रानीश्वर क्षेत्र में बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं. दोनों ट्रैक्टरों को रानीश्वर थाना लाया गया है. कार्रवाई के बाद मामले की सूचना खनन विभाग को दी गई है.
खेदड़ा घाट पर ग्रामीणों ने किया विरोध
बताया गया कि मयुराक्षी नदी के खेदड़ा बालू घाट पर रात के अंधेरे में ट्रैक्टर से बालू उठाव किया जा रहा था. इसी दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इसका विरोध किया.
ग्रामीणों के विरोध के बीच पुलिस को मामले की सूचना दी गई. सूचना मिलने पर रानीश्वर थाना की पुलिस पेट्रोलिंग जीप खेदड़ा बालू घाट पहुंची और बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई.
बताया जा रहा है कि खेदड़ा बालू घाट पर बालू के कथित अवैध उठाव को लेकर ग्रामीणों और बालू कारोबारियों के बीच विवाद भी हुआ.
रघुनाथपुर मोड़ पर सीओ ने जब्त किया दूसरा ट्रैक्टर
इधर, रघुनाथपुर मोड़ के पास अंचल अधिकारी शांदा नुसरत ने बालू लदे एक अन्य ट्रैक्टर को जब्त किया. बाद में इस ट्रैक्टर को भी रानीश्वर थाना के जिम्मे लगाया गया.
इस तरह रानीश्वर क्षेत्र में बालू लदे कुल दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं.
यह भी पढ़े:
JPSC-JSSC नियुक्तियों पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, CBI जांच नहीं तो जेल भरो आंदोलन
खनन विभाग को भेजी गई सूचना
रानीश्वर थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि दोनों जब्त ट्रैक्टरों के संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचित किया गया है.
अब खनन विभाग की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर है.
