तीन निर्वाचन पर्यवेक्षक रहे अनुपस्थित, शो-कॉज

एसआईआर संबंधित कैटेगरी सी एवं डी प्रपत्र तैयार करने को लेकर बैठक आयोजित की गयी.

सरैयाहाट. प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर एसआईआर संबंधित कैटेगरी सी एवं डी प्रपत्र तैयार करने को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सानू ने की. निर्वाचन पर्यवेक्षकों को एसआईआर की जानकारी साझा करने और बीएलओ से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए. बैठक में तीन पर्यवेक्षक सुरेश गुप्ता, रविंद्र मंडल और राहुल रंजन अनुपस्थित रहे, जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है. अन्य उपस्थित में निर्वाचन कंप्यूटर आपरेटर परिमल कुमार और पंचायत सचिव शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >