बालू डंप किये जाने से हादसे बनी है आशंका

दुमका-सिउड़ी मुख्य सड़क से पाकुड़तला मोड़ से जयपहाड़ी होते हुए बोड़ाबाथान तक जानेवाली सड़क पर जगह-जगह बालू डंप कर रखे जाने से दुर्घटना की आशंका बनी है.

प्रतिनिधि, रानीश्वर दुमका-सिउड़ी मुख्य सड़क से पाकुड़तला मोड़ से जयपहाड़ी होते हुए बोड़ाबाथान तक जानेवाली सड़क पर जगह-जगह बालू डंप कर रखे जाने से दुर्घटना की आशंका बनी है. इसे देखने वाला कोई नहीं है. बताया जाता है कि सड़क के कई स्थानों पर मयुराक्षी नदी से ट्रैक्टर के माध्यम से बालू लाकर सड़क किनारे डंप किया जा रहा है. इसके बाद उसी डंपिंग स्थल से ट्रैक्टर पर बालू लोड कर अन्य स्थानों पर भेजा जाता है. सड़क पर बालू पसर जाने से साइकिल और बाइक सवारों के लिए खतरा बढ़ गया है. जरा-सी असावधानी बरतने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बालू को सड़क से दूर डंप किया जाए तो दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है. लोगों का कहना है कि बालू कारोबारियों द्वारा केवल इसी सड़क पर ही नहीं, बल्कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी बालू डंप किया गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >