सरसाजोल में निकली भगवान जगन्नाथ, बलराम व सुभद्रा की झांकी

सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सरसाजोल में रथ यात्रा के अवसर भगवान जगन्नाथ बलराम व सुभद्रा की विशेष पूजा-अर्चना की गयी.

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सरसाजोल में रथ यात्रा के अवसर भगवान जगन्नाथ बलराम व सुभद्रा की विशेष पूजा-अर्चना की गयी. इस अवसर पर रथयात्रा व झांकी निकाली गयी. रथयात्रा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर से निकली व सरसाजोल के कोलपाड़ा, स्कूल टोला समेत चारों टोलों का भ्रमण किया. रथ यात्रा की झांकी में गौरांग मंडल, अपूर्व मंडल, जीत कुमार, बापन मंडल, आकाश कुमार, कौशिक मंडल , विजय कुमा��� आदि शामिल थे. सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सरसाजोल के असीम मंडल ने बताया कि भगवान जगन्नाथ, बलराम व सुभद्रा की पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण किया जायेगा. दूसरी ओर प्रखंड के राजबांध, कजलादहा, पाकदहा, मलूटी सहित विभिन्न जगहों पर भगवान जगन्नाथ, बलराम व सुभद्रा की पूजा के उपरांत रथ यात्रा की झांकी निकाली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >