कत्थक व जापानी नृत्य से छात्र-छात्राओं ने मोहा मन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मना धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

दुमका. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को वार्षिक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. शुभारंभ उप विकास आयुक्त सह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अभिजीत सिन्हा ने किया. मौके पर प्राचार्य प्रेमनाथ चाकी भी मौजूद थे. डीडीसी ने शिक्षा के क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के कार्यों की सराहना की. उन्होंने छात्रों को सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी. कहा कि 10वीं व प्लस टू के बाद छात्रों के पास बेहतर करियर के लिए कई विकल्प होते हैं, लेकिन छात्रों को शुरुआती दौर से ही सोशल मीडिया से दूरी बनानी जरूरी है. आज के दौर में सोशल मीडिया की वजह से बच्चों में नकारात्मक भावना तेजी से पनप रहा है. इससे बच्चों की समय के साथ उनकी ऊर्जा भी बर्बाद होती है. इस पर अभिभावकों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का हुनर मनवाने वाले प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित व पुरस्कृत किया. इससे पूर्व कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना के साथ हुआ. प्राचार्य ने विद्यालय की महत्वपूर्ण उपलब्धियों से जुड़ी वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. समारोह के दौरान सभी वर्ग के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कत्थक, जापानी नृत्य एवं सोशल मीडिया पर आधारित हिंदी नाटक ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAKESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >