आचार्य के साथ छात्र-छात्राओं ने शिक्षा मंत्री को दी श्रद्धांजलि

दुमका के सतन आश्रम धधकिया द्वारा संचालित राम गोपाल शर्मा गुरुकुलम में राज्य के शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन की स्मृति में प्रार्थना सभा आयोजित की गयी.

प्रतिनिधि, दुमका दुमका के सतन आश्रम धधकिया द्वारा संचालित राम गोपाल शर्मा गुरुकुलम में राज्य के शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन की स्मृति में प्रार्थना सभा आयोजित की गयी. इस अवसर पर गुरुकुलम के सभी छात्र-छात्राओं, आचार्य एवं आचार्यगणों ने दिवंगत मंत्री की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. निदेशक स्वामी आत्मानंद पुरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड ने एक और रत्न खो दिया है. कहा कि पहले दिशोम गुरु शिबू सोरेन और अब हमारे शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को परमात्मा ने अपने पास बुला लिया. राज्यवासी गहरे सदमे में हैं. हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत श्री रामदास सोरेन को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. श्रद्धांजलि सभा में गुरुकुलम के सभी छात्र-छात्राएं तथा आचार्य-आचार्यगण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >