दुमका : दुमका स्थित सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल जारी कर दिया है. परीक्षा नियंत्रक की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय ने बीसीए, बीबीए और बीलिस के विभिन्न सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किये हैं. परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों में उत्साह है.
बीसीए में सबसे बेहतर रहा परिणाम
बीसीए सेमेस्टर-3, सत्र 2024-27 में कुल 98.06 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित किये गये हैं. तीनों पाठ्यक्रमों में यह सर्वाधिक सफलता प्रतिशत है. वहीं बीबीए सेमेस्टर-3, सत्र 2024-27 का परीक्षाफल भी बेहतर रहा, जिसमें 97.87 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किये गये हैं.
बीलिस में 85.19 फीसदी विद्यार्थी सफल
बीलिस सेमेस्टर-2, सत्र 2025-26 में कुल 85.19 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है.
